भारतीय किसान मजदूर यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मा. मनीष यादव की आधिकारिक प्रतिक्रिया……
भारतीय किसान मजदूर यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मामनीष यादव ने हाल ही में कृषि से संबंधित विभिन्न नीतिगत विषयों पर अपने विचार व्यक्त किए हैं। उन्होंने केंद्र एवं राज्य सरकारों से आग्रह किया है कि किसानों के हितों की रक्षा हेतु न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) को कानूनी गारंटी प्रदान की जाए।
इसके अतिरिक्त, उन्होंने कृषि कानूनों में संशोधन, किसानों की संपूर्ण ऋण माफी, सिंचाई सुविधाओं के आधुनिकीकरण, तथा कृषि क्षेत्र में संरचनात्मक सुधारों की मांग की है। उन्होंने इस विषय पर सरकार से तत्काल संवाद स्थापित करने का अनुरोध किया है, जिससे किसानों की आर्थिक एवं सामाजिक स्थिति को सुदृढ़ किया जा सके।
श्री यादव ने यह भी सूचित किया कि यदि किसानों की उपरोक्त मांगे पूरी नहीं होती हैं, तो भारतीय किसान मजदूर यूनियन लोकतांत्रिक और संवैधानिक दायरे में रहकर विरोध प्रदर्शन आयोजित करने के लिए बाध्य होगी। उन्होंने सरकार से किसानों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की अपील की है।